ITI Training Officer Recruitment 2026 Result Note: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों (TO) के पदों की भर्ती चयन परीक्षा-2026 का परिणाम 24 जुलाई, 2026 को जारी कर दिया है। यह ऑनलाइन परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 1,65,551 आवेदकों में से 1,02,575 अभ्यर्थी शामिल हुए। नॉर्मलाइज्ड प्राप्तांकों के आधार पर तैयार परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी इसे डाउनलोड/मुद्रित कर सकते हैं। पूरा नोटिस नीचे देखे।
म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल
वेबसाइट : www.esb.mp.gov.in
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की भर्ती चयन परीक्षा-2026
ऑनलाइन परीक्षा तिथि : 27.02.2026 से 17.03.2026 तक
परीक्षा परिणाम तिथि 24 जुलाई, 2026
म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की भर्ती चयन परीक्षा-2026
परीक्षा परिणाम
कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा दिनांक 27-02-2026 से 17-03-2026 तक मध्य प्रदेश के 11 शहरों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी एवं उज्जैन) में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों (Training Officers – TO) के पदों की भर्ती चयन परीक्षा-2026 (ऑनलाइन) का आयोजन किया गया था।
इस परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों की प्रमुख जानकारी एवं परीक्षा परिणाम के प्रमुख बिंदु निम्नानुसार हैं:
- इस परीक्षा के लिए 28 (विषयवार कुल संख्या 1,65,551) आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किये गये, जिनमें से 102575 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, एवं 62976 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
- परीक्षा उपरांत मण्डल द्वारा आदर्श उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड किये जाकर अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसमें प्राप्त अभ्यावेदन अनुसार कुंजी समिति के निर्णय उपरांत नॉर्मलाइज्ड प्राप्तांकों के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।
- नियमानुसार निःशक्तजन संवर्ग के अभ्यर्थियों से संबंधित पद पूर्व से ही अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत बिना वर्ग/ओपन में सम्मिलित हैं। अतः जितने भी अभ्यर्थी निःशक्तजन संवर्ग के अंतर्गत EH/VH/LD/MD मेरिट के आधार पर प्राप्त हुए है, उनके पदों को संबंधित श्रेणी के बिना/ओपन में निर्धारित पदों में से घटाकर श्रेणी एवं विकलांग संवर्गवार परिणाम तैयार किया गया है। निःशक्तजन अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की गई है।
- नियमानुसार समान प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की आयु के आधार पर पारस्परिक वरीयता निर्धारित की गई है अर्थात आयु में वरिष्ठ अभ्यर्थी को वरीयता दी गई है।
- ऑनलाइन आवेदन-पत्र में अभ्यर्थियों द्वारा दी गई श्रेणी, संवर्ग, लिंग, जन्मतिथि, मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी व आवेदित पद से संबंधित विकल्प/प्राथमिकताक्रम के आधार पर नियमानुसार परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।
- कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्रों के साथ अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार के दस्तावेज, अंकसूची, प्रमाण-पत्र आदि नहीं मंगाए गए थे। अतः तैयार की गई प्रावीण्य/प्रतीक्षा सूची के आधार पर आवेदक की समस्त जानकारियों, दस्तावेजों, प्रमाण-पत्रों आदि का सत्यापन व परीक्षण संबंधित विभाग/कार्यालय के स्तर से किया जाएगा तथा उचित पाए जाने पर ही संबंधित विभाग/कार्यालय के नियमानुसार अंतिम चयन/नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।
- मण्डल द्वारा परीक्षा परिणाम तैयार कर संबंधित विभाग/कार्यालय को उपलब्ध करवाया जाएगा। अतः परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत समस्त कार्यवाही विभाग/कार्यालय स्तर से की जाएगी।
- परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत यदि कोई तकनीकी त्रुटि संज्ञान में आती है, तो परिणाम में सुधार करने का अधिकार मण्डल के पास सुरक्षित रहेगा।
- परीक्षा परिणाम ई-एस-बी की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं, जहां से अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड/मुद्रित कर सकते हैं।
भोपाल
दिनांक: 24.07.2026
नियंत्रक,
कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल
